गुरु रविदास संत संगत ट्रस्ट — आओ मिलकर एक दूसरे का सहारा बनें।
यह ट्रस्ट सर्वजन का, सर्वजन के लिए, सर्वजन के द्वारा बनाया गया परस्पर सहकारिता पर
आधारित स्वयं सहायता समूह है।
ट्रस्ट क्या है?
गुरु रविदास संत संगत ट्रस्ट जाति, धर्म, प्रोफेशन एवं व्यवसाय की भावना से ऊपर उठकर 18 वर्ष से 65 वर्ष तक की आयु के सर्वजन के लिए कार्य करता है। संत गुरु रविदास जी महाराज, भगवान बुद्ध एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के समता, बंधुत्व एवं सेवा के संदेश को आधार बनाकर यह ट्रस्ट अपने सदस्यों एवं समाज के जरूरतमंद परिवारों तक सहयोग पहुँचाता है।
मुख्य कार्य
- आकस्मिक निधन पर आर्थिक सहयोग : ट्रस्ट के किसी वैधानिक सदस्य का दुखद निधन हो जाने पर, जुड़े हुए प्रत्येक सदस्य सीधे उसके नॉमिनी के बैंक खाते में न्यूनतम ₹50 की धनराशि भेजते हैं, जिससे परिवार को तत्काल आर्थिक संबल मिलता है।
- बेटी विवाह शगुन सहयोग : सदस्य की बेटी की शादी में प्रत्येक सदस्य सीधे बेटी के माता-पिता के बैंक खाते में न्यूनतम ₹5 का शगुन सहयोग भेजते हैं।
- वार्षिक दान से सेवा कार्य : ट्रस्ट से जुड़े सभी सदस्य वर्ष में एक बार ₹50 सीधे ट्रस्ट के खाते में दान करते हैं। इस राशि से समाज सेवा के कार्य संचालित होते हैं।
वार्षिक दान राशि का उपयोग
- मेधावी गरीब / विकलांग / अनाथ छात्र-छात्राओं हेतु शिक्षण शुल्क एवं कॉपी-किताब की व्यवस्था।
- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था।
- पैसे के अभाव में इलाज न करा पाने वाले गरीब व्यक्तियों हेतु सीधे अस्पताल को इलाज खर्च।
- गरीब बस्तियों में कंबल एवं वस्त्र वितरण।
- विकलांग बच्चों हेतु उपकरण एवं रोजगार हेतु आर्थिक मदद।
- अनाथ बच्चों के रोजगार हेतु आर्थिक सहयोग।
- वृक्षारोपण एवं आवश्यकतानुसार कैंप लगाकर शुद्ध पेयजल व भोजन वितरण।
हमारा संकल्प
हम सदैव पारदर्शी व्यवस्था एवं सेवा भाव के लिए दृढ़संकल्पित हैं। प्रत्येक सहयोग का विवरण, राशि एवं लाभार्थी की जानकारी वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध रहती है, ताकि हर सदस्य यह देख सके कि उसका सहयोग कहाँ और किस तक पहुँचा।
दान खाता विवरण
NAMEGURU RAVIDAS SANT SANGAT TRUST
A/C NO1707002100004123
IFSCPUNB0170700
BRANCHPNB MALHIPUR, SAHARANPUR (U.P.) - 247001